म्यूजिक कंपोज की शुरूआत कैसे करें?
म्यूजिक कंपोज की शुरूआत कैसे करें?
स्टूडियो में गाना कैसे बनता है?
यहाँ हम बहुत ही सरल तरीके से सीखेंगे की बड़े स्टूडियो रिकॉर्डिंग कैसे होती है
जिससे अच्छी क़्वालिटी की रिकॉर्डिंग हमको मिले
गाना को हम तीन steps में बनाते है
1. गायन / रिकॉडििंग
2. संगीत / कराओके / music
3. मिक्स - मास्टरिंग
एक बात ध्यान रखे की जो भी आपको बनाना है क्या उसका गाने का टाइप है वो सब पहले से दिमाग में तय होना चाहिए ...! म्यूजिक बनाने के लिए शुरू में पूरा म्यूजिक imagine करना जरुरी नही है
1. गायन / रिकॉडििंग -:
I .रफ़ रिकॉर्डिंग - रफ़ रिकॉर्डिंग से आपको म्यूजिक बनाने में आसानी होगी !! गाना गाने के लिए आपको पहले गाने वाले के गले के हिसाब से और गाने गाने के हिसाब से एक स्वर चॉइस करना होगा !
आपको गाने का सही tempo देख करले सिंगर से गाना गवाना चाहिए !!
II. फेयर रिकॉर्डिंग -: ये रिकॉर्डिंग आपको म्यूजिक बनने के बाद करनी चाहिए जिससे म्यूजिक और अच्छा साउंड करता है .....
गुरुमंत्र for रिकॉर्डिंग
Note -: रिकॉर्डिंग के टाइम हमको mic कंडेंसर use करना है
2. साउंड प्रूफिंग वाली जगह में करना है और सिंगर और mic की दूरी का ध्यान रखना है
3. अपने daw में देखना है की कही सिंगर की आवाज 0Db को टच तो नहीं हो रही
4. आवाज 0db से ज्यादा नीचे भी न हो और टच भी न हो तो रिकॉर्डिंग बहुत बेस्ट आएगी !
2. संगीत / कराओके / music -:
हर गाने का अपना अलग म्यूजिक बनता है वह आपको आना चाहिए पर शुरू कहा से करे यह हमको समझ नही आता
1. आपको सबसे पहले metronome पर एक टेम्पो फिक्स करना है जो गाने के हिसाब से सही हो तभी हम आगे का म्यूजिक बना पाएंगे
2. अब आपको सबसे पहले मेलोडी(melody ) रिकॉर्ड करना है फिर guitar के कोड जो भी melody मे आपको bass टाइप लगाना है रिकॉर्ड कीजिये
3. अब जब आपके song के हिसाब से melody तैयार हो जाएगी तो आपको म्यूजिक बनाने में आसानी होगी और आपका माइंड अब आगे क्या करना है ऑटोमेटिक क्लियर हो जायेगा
4. अब आपको अपना म्यूजिक बनाना का पूरा आईडिया हो जायेगा तभी आप अच्छे से म्यूजिक बना पाएंगे
.
यदि आपको किसी song की vocals हटा कर kraoke पर song गाना है तो वो भी बढ़िया है उसके लिए आपको audacity बहुत हेल्पफुल रहेगी इसका टुटोरिअल में आपको next व्लोग में दूंगा
गुरुमंत्र for म्यूजिक कंपोज़ कैसे करे
म्यूजिक कंपोज़ करना बहुत ही सरल है बस आपको melody से स्टार्ट करते जाना है आटोमेटिक आपका दिमाग आपको आईडिया देते रहेगा
अगर आप सोचो की पूरा म्यूजिक सोच के ही में म्यूजिक बनाना शुरू करू तो आप गलत है आपको सिर्फ जिस टाइप का म्यूजिक बनाना है वो टाइप सोच कर उसके according melody बना के शुरू करे
सब आईडिया आटोमेटिक आपको आने लगेंगे
3. मिक्स - मास्टरिंग -:
गाने का सबसे लास्ट और मुख्य स्टेप है मिक्सिंग और मास्टरिंग
मिक्सिंग के द्वारा सब ट्रैक्स को सही वॉल्यूम और तरीके से mix करते है
और मास्टरिंग के द्वारा उसको सही से सुन के एक अच्छी साउंड क्वालिटी पर सेटअप क्र देते है जिससे वो अच्चा साउंड करे !!
.

0 Comments